• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा व सड़क सुरक्षा हेतु चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में कुल 155 चालान

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा व सड़क सुरक्षा हेतु चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में कुल 155 चालान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डा0 चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी-मिशन शक्ति) के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चलाए गए अभियान के दौरान निम्नलिखित उल्लंघनों पर कुल 155 चालान किए गए:चालान विवरण:-
* ब्लैक फिल्म, फॉल्टी नम्बर प्लेट, स्टंटबाजी, बिना हेलमेट, तीन सवारी, हूटर, जाति सूचक शब्द, बिना नंबर प्लेट, सीट बेल्ट न पहनना आदि-155

अभियान के उद्देश्य:-
* महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना
* सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करना
* अशोभनीय/असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना

आगे की रणनीति:-
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना एवं सड़क पर यातायात नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराना है। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें एवं महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .