• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शक्तिनगर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

शक्तिनगर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247दिवाली, छठ पूजा, गोवर्धन पूजा व अन्नकूट पर्व को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

 

क्षेत्राधिकारी अमित कुमार और थाना प्रभारी रामदरश राम ने सौहार्दपूर्ण व सुरक्षित माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।

 

पटाखा व्यापारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश।दीपावली, गोवर्धन पूजा, अन्नकूट एवं छठ पर्व के दृष्टिगत बुधवार को शक्तिनगर थाने के परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने की। इस अवसर पर नगर के प्रबुद्धजन, धर्मगुरु, ग्राम प्रधान, पटाखा व्यवसायी, डीजे संचालक सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने कहा कि सभी त्योहार शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाए जाएं। दीपावली पर पटाखों के लिए निर्धारित समय का पालन तथा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने छठ पूजा के दौरान घाटों पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

इस अवसर पर थाना प्रभारी रामदरश राम ने पटाखा व्यापारियों को फायर एंड सेफ्टी के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम उल्लंघन पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

 

बैठक में क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करें ताकि सभी पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हों।

 

बैठक में प्रमुख रूप से सब इंस्पेक्टर दिनेश गौतम, रामबचन यादव, चिलकटांड़ ग्राम प्रधान हीरालाल, कोहरौलिया ग्राम प्रधान चंदन कुमार, खाड़िया ग्राम प्रधान विजय गुप्ता उर्फ लालबाबू, पूर्व ग्राम प्रधान रविंद्र यादव, बृज बिहारी यादव, मुकेश सिंह, सुरेश गुप्ता, अरविंद कुमार आदि सहित नगर के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

 

अंत में क्षेत्राधिकारी ने सभी से अपील किया की त्योहारों को प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ मनाएं ताकि क्षेत्र में शांति और भाईचारे का संदेश फैल सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .