• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_एक साल में बनना था फुट ओवरब्रिज, दो साल बाद भी अधूरा_

_एक साल में बनना था फुट ओवरब्रिज, दो साल बाद भी अधूरा_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र। रेलवे स्टेशन सोनभद्र पर दो साल पहले फुट ओवरब्रिज और लिफ्ट लगाने का काम शुरू हुआ था। स्टेशन के विस्तारीकरण का काम तो पूरा हो गया, मगर अभी तक फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अधूरा है। एक साल में फुट ओवरब्रिज बनना था, लेकिन दो साल बाद भी अधूरा है।

 

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल अन्तर्गत सोनभद्र रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत सोनभद्र रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के साथ ही अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इस स्टेशन के उत्तरी छोर पर यात्रियों की सहूलियत के लिए पहले से एक ओवरब्रिज बना हैयह ओवरब्रिज माल ढुलाई के उद्देश्य से बना हुआ है। दो साल पहले अमृत भारत योजना में स्टेशन शामिल होने के बाद प्लेटफार्म का विस्तारीकरण शुरू हुआ। उसी समय फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी शुरू कराया गया था। प्लेटफार्म का विस्तारीकरण एवं ऊंचाई का काम पूरा हो गया है। मगर दो साल बीत जाने के बाद भी फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अधूरा है।

निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में काफी समस्या हो रही है। अधिकारियों की मानें तो रेलवे फुट ओवरब्रिज का निर्माण एक साल में पूरा होना था। कार्य में लापरवाही से अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर एक से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में राष्ट्रीय रेल उपयोगकर्ता समिति के सदस्य एसके गौतम का कहना है कि सोनभद्र रेलवे स्टेशन अमृत योजना में चयनित है। फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए वह जल्द ही रेलवे अधिकारियों से मिलकर वार्ता करेंगे। ताकि निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जा सके। बता दें कि जून 2023 में फुटओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसको लेकर यात्रियों में रोष है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .