
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा व सड़क *सुरक्षा हेतु चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में कुल 385 चालान, ब्लैक फिल्म, मोडिफाइड साइलेंसर व अन्य नियम उल्लंघन पर की गई प्रभावी कार्यवाही
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेशों के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में जनपद सोनभद्र में एक व्यापक सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराना एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था।अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यवाही की गई:-*
काली फिल्म हटवाना: 05 वाहन
मॉडिफाइड साइलेंसर: 02 वाहन
सीट बेल्ट उल्लंघन: 07 वाहन
अन्य ट्रैफिक उल्लंघन (बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, फॉल्टी नंबर प्लेट, स्टंटबाजी आदि): 371 वाहन
*कुल चालान: 385*
जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े तथा महिलाएं सुरक्षित वातावरण में स्वतंत्र रूप से अपने कार्य कर सकें