• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_मधुपुर में अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया_

_मधुपुर में अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र । जनपद के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा मधुपुर में स्थित सामुदायिक भवन पर रविवार को अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कैम्प का भब्य आयोजन किया गया । जिसमें मधुपुर क्षेत्र के सैकड़ों महिला पुरूष इस नशा मुक्ति अभियान कैम्प में उपस्थित हुएमधुपुर के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा देवी व उनके प्रतिनिधि अजीत कुमार और डॉक्टर विश्वेश्वर चौहान व डाक्टर अंकिता तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति पर चर्चा करते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति ही नहीं पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है ।नशा का दुष्प्रभाव व्यक्ति के शरीर पर धीरे धीरे असर करता है । नशा छोड़ने के सामाजिक, मानसिक और स्वास्थ्य सम्बंधित लाभो पर प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया । कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि ऐसे अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के लिए अत्यंत आवश्यक है । जिससे आने वाली पीढ़ी को नशे की जकड़ से मुक्त किया जा सके । इस आयोजन को सफल बनाने में अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट और एक पहल चैरिटेबल ट्रस्ट का संयुक्त सहयोग रहा । कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप नारायण सिंह, रास्ट्रीय सचिव राजकमल सिंह, बरिष्ठ पत्रकार जयनाथ सिंह, पत्रकार शिवदास बर्मा, पत्रकार बृजेश सिंह नेशनल हल्ला बोल और समाज सेवी मणिकर्णिका देवी उपस्थित थी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .