• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना हाथीनाला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना हाथीनाला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना हाथीनाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाने की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण, सीसीटीएनएस कार्य, महिला हेल्प डेस्क, एवं बीट प्रणाली की स्थिति की समीक्षा की गई। मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा मेस आदि का निरीक्षण कर उनकी व्यवस्था को परखा गया। कर्मचारियों की उपस्थिति, गणवेश, अनुशासन व ड्यूटी पर उनकी सजगता की जांच की गई।

लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, एवं आगन्तुक रजिस्टर की जांच की गई। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को कर्तव्य के प्रति निष्ठा, जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार एवं अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही थाने की व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .