
_पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना हाथीनाला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048%
थाना चोपन पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से निर्गत वारंट के क्रम में 02 नफर वारण्टी को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में वारण्टी/ वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय सीजेएसडी/एफटीएसी/सीएडब्लू सोनभद्र द्वारा निर्गत वारण्ट के क्रम मे 02 नफर वारंटी क्रमशः 1. अनिरूद्ध पुत्र बैजनाथ निवासी ग्राम चिरहुली थाना चोपन जनपद सोनभद्र 2. विजय कुमार पुत्र बैजनाथ निवासी ग्राम चिरहुली थाना चोपन जनपद सोनभद्र, को दिनाँक 24.09.2025 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार वारण्टीगण का विवरण –
01. अनिरूद्ध पुत्र बैजनाथ निवासी ग्राम चिरहुली थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
02. विजय कुमार पुत्र बैजनाथ निवासी ग्राम चिरहुली थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
01. उ0नि0 अभयनाथ सिंह यादव मय हमराह थाना चोपन सोनभद्र।
अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें
आज दिनांक 23.09.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना हाथीनाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाने की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण, सीसीटीएनएस कार्य, महिला हेल्प डेस्क, एवं बीट प्रणाली की स्थिति की समीक्षा की गई। मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा मेस आदि का निरीक्षण कर उनकी व्यवस्था को परखा गया। कर्मचारियों की उपस्थिति, गणवेश, अनुशासन व ड्यूटी पर उनकी सजगता की जांच की गई।लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, एवं आगन्तुक रजिस्टर की जांच की गई। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को कर्तव्य के प्रति निष्ठा, जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार एवं अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही थाने की व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।