• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खड़ी बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल, एक गंभीर

खड़ी बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल, एक गंभीर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना ग्राम पंचायत अंतर्गत टोला धोरहवा में सड़क किनारे खड़ी बाइक में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइकों के सवार घायल हो गए। उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। चंदन कुमार सड़क किनारे बाइक लगाकर उसी पर बैठकर किसी से फोन पर बात कर रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे चंदन के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार जरहां के कोहरमाड़ा टोला निवासी सिद्धू बैगा घायल हो गया। आस-पास के लोग दोनों को लेकर धनवंतरी चिकित्सालय रिहंदनगर पहुंचे। चंदन की हालत गंभीर पाते हुए अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया गया। वही सिद्धू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .