News

बैना गांव में शौच के लिए गए व्यक्ति की मौत, रास्ते में गिरने के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, पोस्टमार्टम को भेजा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में एक दुखद घटना सामने आई। शुक्रवार की सुबह 6 बजे 52 वर्षीय श्यामदेव पुत्र राम प्रसाद निवासी बैना शौच के लिए घर से 200 मीटर दूर गए थे। वापस लौटते समय वह रास्ते में गिर गए। श्यामदेव के पुत्र राजेश ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा। उसने तुरंत शोर मचाया और घर वालों को बुलाया।आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन श्यामदेव को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सागोंबाध ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुँची बभनी पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र राजेश की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :