• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा आवेदिका के फ्राड हुई धनराशि 33,000/- ( तैतीश हज़ार) रुपये उनके मूल खाते में कराये गये वापस

थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा आवेदिका के फ्राड हुई धनराशि 33,000/- ( तैतीश हज़ार) रुपये उनके मूल खाते में कराये गये वापस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सूर्यकला पत्नी सुनील केशरी निवासिनी रामगढ़ थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र के खाते से बिना उसकी जानकारी के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवेदिका के बैंक खाते से 33,000/- रुपये का फ्राड कर ट्रांसफर कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा आवेदिका से फ्राड के सम्बन्ध मे पूछताछ कर एंव ट्रांजेक्शन से सम्बन्धित आवश्यक कागजात लेकर तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गयी ।

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज के कुशल नेतृत्व मे थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते में होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से ट्रांजेक्शन से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बन्धित बैंक को ईमेल/पत्राचार करके आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि 33,000/- रुपये को आवेदिका के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। आवेदिका द्वारा अधिकारीगण व थाना पन्नूगंज की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

 

धनराशि वापस कराने वाली टीमः–

01. प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश प्रकाश पाण्डेय, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

02. का0 शिवशंकर कुमार सिंह , साइबर हेल्प डेस्क थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

03. म0का0 कात्यायनी सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

 

साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .