
CM योगी की बड़ी घोषणा | शिक्षक दिवस पर ऐतिहासिक तोहफ़ा!
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य के लाखों शिक्षकों को कैशलैस इलाज की सुविधा देने का बड़ा ऐलान किया है।
अब ये सभी लाभार्थी होंगे शामिल:
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक
वित्त पोषित विद्यालयों के शिक्षक
शिक्षा मित्र, अनुदेशक
मिड-डे मील की रसोइया
इन सभी को अब इलाज के लिए कैशलैस मेडिकल सुविधा मिलेगी
सरकारी और पंजीकृत निजी अस्पतालों में इलाज पूरी तरह कैशलैस होगा।
-कुल 9 लाख परिवारों को होगा सीधा लाभ।
CM योगी ने कहा: “शिक्षक राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं, उन्हें स्वास्थ्य की चिंता से मुक्त करना हमारा कर्तव्य है।”
साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि “शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाने के लिए कमेटी गठित की गई है, जल्द बड़ा निर्णय लिया जाएगा।