• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
नोयडा में था युवक, सोनभद्र में चोरी और मारपीट पर केस दर्ज

नोयडा में था युवक, सोनभद्र में चोरी और मारपीट पर केस दर्ज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली पुलिस ने सबमर्सिबल चोरी के मामले में जिस युवक पर मुकदमा दर्ज किया है, उसने वीडियो जारी कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। युवक के मुताबिक जब घटना बताई गई, उस दिन वह नोयडा में था। उसने इसका साक्ष्य भी प्रस्तुत किया है। अब पुलिस तथ्यों की छानबीन की बात कह रही है।27 अगस्त को कम्हरिया निवासी संदीप ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। आरोप था कि उसका सबमर्सिबल पंप 25 अगस्त की रात गांव के गैंग लीडर देवेश, विक्की उर्फ जेठ ने तीसरी बार चोरी किया।इससे क्षुब्ध होकर आरोपी 26 अगस्त की रात परिवार को जान से मारने की नीयत से कट्टा व लोहे का रॉड लेकर उसके घर में घुस गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। अब आरोपी बनाए गए युवक विक्की ने वीडियो जारी कर फर्जी तरीके से फंसाने की बात कही है। बताया कि लंबे समय से वह नोएडा में है। 25 अगस्त की रात जब चोरी की घटना बताई जा रही है, तब वह नोयडा के इलाज करा रहा था। वहीं, 28 को वह अपनी युनिवर्सिटी में था। उसके विरुद्ध 2022 में भी फर्जी केस दर्ज हुआ था, तब युनिवर्सिटी की अटेंडेंस के आधार पर उसे क्लीन चिट मिली


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .