• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर, सामान उड़ाए

बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर, सामान उड़ाए


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर सामान समेट ले गए। शनिवार को पुलिस ने छानबीन की। गृहस्वामी के दिल्ली में होने के कारण चोरी हुए सामानों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई। उधर, शुक्रवार की रात व्यापारी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैमल्देवा गांव निवासी निर्मल बेंजामिन ने बताया कि गांव के ही सैमसन रुस्तम दास (बिल्लु) गत एक अगस्त को अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में जॉब कर रहे बेटा के पास गए हुए हैं। उन्होंने घर की देखभाल के लिए उन्हें चाभी दी थी। शनिवार की सुबह मेन गेट खोलकर अंदर गए तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। सभी ताले टूटे मिले। घर के सभी दरवाजे भी खुले थे। आलमारी, सूटकेस, गुल्लक टूटा हुआ था। घर में कपड़े के साथ सभी सामान बिखराथा।घटना की सूचना पुलिस व गृहस्वामी को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित परिवार के छोटे भाई एसएन दास ने बताया कि बगल में हमलोग रहते हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं हो पाई। कितना की चोरी हुआ है, इस बारे में बड़े भाई के आने पर ही पता चल पाएगा। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि गृहस्वामी के आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं शुक्रवार की रात दुद्धी के व्यापारी के घर हुई चोरी के मामले में केस दर्ज कर लिया गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .