
जिलाधिकारी कार्यालय में विवाद के मामले में 15 साल बाद सभी आरोपी दोषमुक्त
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जिलाधिकारी कार्यालय में 15 वर्ष पहले डीएम से मिलने गए समाजवादी नेता व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे से हुए विवाद मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह द्वितीय ने शनिवार को सभी आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया।2010 में जिले में संंयुक्ता समद्दार जिलाधिकारी पद पर तैनात थी। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ बिजली, पानी की समस्या को लेकर मिलने पहुंचे थे। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय में विवाद हो गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर फोर्स बुला ली गई। अरुण कुमार दुबे और उनके पांच साथियों को जिलाधिकारी कार्यालय में हंगामा कर कुर्सी आदि फेंकने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामला न्यायालय में विचाराधीन था। मामले में कोई गवाह प्रस्तुत नहीं हुआ। 2020 में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे का निधन हो गया। शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह द्वितीय ने सत्य प्रकाश यादव, रामचंद्र गुप्ता, रब्बू निषाद, प्रेम सिंह व अरुण कुमार अग्रवाल को दोषमुक्त कर दिया।