
तेजस्वी किसान मार्ट का 9वाँ स्टोर उद्घाटित
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
लक्ष्मी गणेश आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह को संचालन, जनपद में महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल
करमा सोनभद्र जनपद में स्वयं सहायता समूहों एवं किसानों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तेजस्वी किसान मार्ट के 9वें स्टोर का भव्य शुभारंभ माननीय डॉ० अनिल मौर्य जी, विधायक द्वारा फीता काटकर किया गया। यह स्टोर लक्ष्मी गणेश आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसमें सरंगा क्लस्टर की प्रमुख सहभागिता रही।
उद्घाटन अवसर पर विधायक डॉ० अनिल मौर्य ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को बाजार से जोड़ना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से उपायुक्त स्व-रोजगार श्रीमती सरिता सिंह, जिला मिशन प्रबंधक श्री एम० रवि, सहायक विकास अधिकारी (घोरावल) श्री इम्तियाज आलम, आईएसबी एडीओ घोरावल श्री महेंद्र सिंह तथा विकास खंड करमा से ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई के जगदीश चंद्र रजक, प्रदीप कुमार एवं शिवकुमार उजागर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक श्री एम० रवि ने लक्ष्मी गणेश आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की कार्यप्रणाली एवं आजीविका मॉडल पर विस्तृत जानकारी दी।
पशुपालन विभाग से मुख्य जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ० अजय कुमार मिश्रा, अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० राधे श्याम गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी करमा डॉ० आनंद कुमार ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कृषि विभाग से कल्पनाथ मौर्य, ग्राम विकास विभाग से ऋषि कुमार, छोटेलाल यादव, नाश कुमार, तथा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक श्री ओम प्रकाश गौंड भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गोपाल सिंह वैद्य (प्रबंध निदेशक, यूनिवर्सल सोनांचल फार्मर एसोसिएशन), ई० प्रकाश पाण्डेय (संस्थापक, तेजस्वी संगठन न्यास), संजय सिंह, संतोष कुमार पटेल, श्याम नारायण पटेल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में लालजी तिवारी, सुरेंद्र मौर्य, मनीष पटेल, राहुल पटेल, कृष्णा पटेल, वीरू पटेल, गोपाल जी, शम्भू नाथ, कन्हैया लाल मौर्य, शत्रुघ्न प्रजापति, बृजेश सिंह, रामकृत मौर्य, कमला प्रसाद, बाबू प्रसाद, नीलकंठ तिवारी, बिक्की सिंह, संतोष कुमार, छोटे हबीब, आनंद दुबे, ज्ञानप्रकाश, रामधीरज कुशवाहा, बाबू राम, जोखन प्रसाद, रूप माथी, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने कहा कि तेजस्वी किसान मार्ट के माध्यम से अब उत्पादक से उपभोक्ता तक का सीधा सफर एफपीओ के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों के लिए भी साकार हो रहा है। यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जनपद के लिए एक अनुकरणीय मॉडल बनेगी।