• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ऑटो और बाइक की टक्कर में 6 घायल,दो की हालत गंभीर, रेफर

ऑटो और बाइक की टक्कर में 6 घायल,दो की हालत गंभीर, रेफर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

राजगढ़ मीरजापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के न्याय पंचायत धौरहा अंतर्गत ग्राम सभा ददरा मुतलके रामपुर में सोमवार के दोपहर 3 बजे एक बड़ा हादसा घटित हुआ जिसमें ऑटो और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई,

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ ऑटो सवार रॉबर्ट्सगंज से चलकर मिर्जापुर जा रहे थे और इधर भावा की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर दो लोग राजगढ़ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन सवार ददरा मुतलके रामपुर गांव के पास पहुंचे दोनों में जबरजस्त भिड़ंत हो गया, जिसमें बाइक सवार अखिलेश पांडेय लगभग 37 वर्ष निवासी भीटी और प्रमोद पाण्डेय 34 वर्ष निवासी दूबेपुर जिसमें किया गया है इधर ऑटो सवार कृष्णा 24 वर्ष,संदीप 23 वर्ष निवासी करारी रॉबर्ट्सगंज राधिका 26 वर्ष पत्नी भगवान दास 28 वर्ष निवासी लक्ष्मण पुर सोनभद्र ये सब रॉबर्ट्सगंज से मिर्ज़ापुर की तरफ जा रहे थे। जिसमें बाइक सवार अखिलेश पांडेय और ऑटो चालक कृष्णा की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया बाकी 4 लोग का इलाज सीएचसी राजगढ़ में चल रहा है। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि ऑटो और बाइक में टक्कर हुआ है जिसमें दो लोग की हालत गंभीर है जिन्हें रेफर कर दिया गया है और बाकी चार घायलों का सीएचसी राजगढ़ में इलाज चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .