• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
13 लाख के गांजे के साथ 5 अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार, 26 किलो गांजा व 3 बाइक बरामद

13 लाख के गांजे के साथ 5 अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार, 26 किलो गांजा व 3 बाइक बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382078247

13 लाख के गांजे के साथ 5 अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार, 26 किलो गांजा व 3 बाइक बरामदमीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कटरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के जंगीरोड से पुलिस टीम ने 5 शातिर अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 26 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपये) तथा तस्करी में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों में राजू जायसवाल, पंकज कुमार, सुनील कुमार, राजीव राम तथा राजकुमार जायसवाल निवासी जनपद चन्दौली शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह सभी अभियुक्त उड़ीसा के सम्भलपुर से गांजा लाकर सोनभद्र व आसपास के जनपदों में छोटी-छोटी खेप में बेचते थे और मुनाफा आपस में बांट लेते थेइस संबंध में थाना कोतवाली कटरा पर मुकदमा अपराध संख्या 89/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में कुछ के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह व उनकी टीम द्वारा की गई


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .