• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
डीएम, कमिश्नर दफ्तरों में भर्ती होंगे 378 कनिष्ठ सहायक

डीएम, कमिश्नर दफ्तरों में भर्ती होंगे 378 कनिष्ठ सहायक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

जिला कलेक्ट्रेट और मंडलायुक्त कार्यालयों में 378 कनिष्ठ सहायकों की भर्ती होगी। राजस्व परिषद के इस भर्ती प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्वीकृति दे दी है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का रिजल्ट आने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। जिलास्तर पर कनिष्ठ सहायक के 2430 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 1623 पद खाली हैं। 1257 पदों पर भर्ती के लिए आयोग लिखित परीक्षा ले चुका है। राजस्व परिषद ने शेष 366 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अब प्रस्ताव भेजा है।

भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ टाइपिंग टेस्ट भी होगा। इसी तरह से मंडलस्तर पर कुल स्वीकृत पद 97 हैं। इनमें से 68 पद रिक्त हैं। 56 पदों के लिए लिखित परीक्षा हो चुकी है। जबकि, 12 पदों के लिए भर्ती प्रस्ताव अब भेजा गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, पीईटी का रिजल्ट आने के तत्काल बाद इन रिक्त पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .