
ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे छिपाई थी 260 पेटी अंग्रेजी शराब, तलाशी के बाद चालक गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र जिले की पिपरी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक ट्रक से आलू के बीच छिपाकर ले जा रहे चालक को 17 लाख की शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सोनभद्र जिले से सटे अंतरराज्यीय सीमाओं के रास्ते शराब की तस्करी नहीं थम रही। पिपरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक के अंदर से 260 पेटी में 7440 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसे आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। ट्रक से यह शराब झारखंड के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था। बता दें कि इससे पहले चावल की बोरियों के नीचे छिपाकर शराब झारखंड पहुंचाने का मामला भी पिछले माह उजागर हुआ था।क्रिसमस और नव वर्ष के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पिपरी एसओ सत्येंद्र कुमार व एसओजी के एसआई बृजेश दुबे की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुर्धवा-खाड़पाथर मार्ग पर बाबूराम डिग्री कॉलेज के पास एक लाल रंग के ट्रक को रोका।तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर से आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। कुल 260 पेटी में 7440 शीशी अंग्रेजी शराब रखी गई थी, जिसकी कीमत करीब 17 लाख रुपये है। पुलिस ने ट्रक चालक पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला निवासी नवजोत सिंह (35) को गिरफ्तार किया