• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: राजगढ़ क्षेत्र से 23 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने तलाश तेज की 

मिर्जापुर: राजगढ़ क्षेत्र से 23 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने तलाश तेज की 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर जनपद के राजगढ़ थाना क्षेत्र से 23 वर्षीय युवती सविता मौर्या के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, सविता मौर्या (लगभग 23 वर्ष) 16 जुलाई 2026 को किसी पारिवारिक बात से नाराज होकर घर से निकल गईं। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवती के लापता होने से परिवार बेहद चिंतित और परेशान है।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को सविता मौर्या के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा उनके परिजनों को सूचना दें, ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .