• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
स्वास्थ्य केंद्रों में लापरवाही करने वाले 17 मेडिकल आफिसर बर्खास्त,4 से जवाब तलब,3 को चेतावनी

स्वास्थ्य केंद्रों में लापरवाही करने वाले 17 मेडिकल आफिसर बर्खास्त,4 से जवाब तलब,3 को चेतावनी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382078247

 

कानपुर देहात के बनी पारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के डॉ. महेन्द्र सिंह, बरेली सीएमओ के अधीन डॉ. विनय कुमार, औरैया अजीत मल्ल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डॉ. शालिनी, डॉ. प्रभा पाल, अछल्दा घसारा पीएचसी डॉ. अजय राजपूत, गूरा बिधूना पीएचसी के डॉ. आलोक कुमार, राजकीय चिकित्सालय डॉ. प्रदीप कुमार, वाराणसी सीएमओ कार्यालय के अधीन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योत्सना पांडेय और प्रयागराज के सैदाबाद सीएचसी डॉ. रेखा देवी को बर्खास्त करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव को दिया गया।

 

सहारनपुर कैलाशपुर पीएचसी के डॉ. अमित कुमार, अलीगढ़ जवां सीएचसी के डॉ. अन्दलीव रुवाब शुयेब, प्रयागराज राम नगर सीएचसी के डॉ. विजय कुमार गुप्ता, झांसी बबीना पीएचसी के डॉ. अजय विक्रम सिंह, बाराबंकी जैदपुर सीएचसी के डॉ. बेनजीर, सुल्तानपुर जयसिंहपुर सीएचसी डॉ. जगराम वर्मा, सुल्तानपुर अखंडनगर पीएचसी के डॉ. सत्यनाम कुमार भारतीय और बरेली मीरगंज सीएचसी के डॉ. सुधाकर पांडेय को बर्खास्त करने के लिए अपर मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं।

 

*मरीजों से अभद्रता पर चार डॉक्टर नपे*

 

मरीजों से अभद्रता के आरोप में चार डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। शिकायत के बाद चारों आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ जांच कराई गई। चारों डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश अपर मुख्य सचिव को दिए गए हैं। इनमें लखनऊ के रामसागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय की डॉ. नेहा सिंह (सेठिया), महराजगंज जिला संयुक्त चिकित्सालय की डॉ. शालिनी वर्मा, मथुरा फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की डॉ. अंजलि वर्मन, मथुरा फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राम गोपाल अधीक्षक शामिल हैं।

 

*विभागीय कार्रवाई के निर्देश*

 

कानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज से जालौन राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थानान्तरण होने के बावजूद नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण न किये जाने को शासन ने गंभीरता से लिया है। अनुशासनहीनता पर जनरल सर्जरी विभाग के आचार्य डॉ. गजेन्द्र सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने के निर्देश चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को दिए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .