
सोनभद्र ओबरा के बिल्ली मारकुंडी खनन के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरने से मलबे में 16 मजदूर दबे दो की हुई मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र ओबरा के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में आज शनिवार लगभग शाम 4:00 बजे वहां की खदान में कार्य करने के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटने से ढह गई और वहां पर काम कर रहे 16 मजदूर की दबाने की आशंका जताई गई
खबर आ रही है कि हादसे में दो मजदूरों की मौत भी हो चुकी लेकिन शव को बाहर नहीं निकाला जा सका हद से के बाद खदान मालिक और पार्टनर मौका देखते ही फरार हो गए इस हदसे की खबर अधिकारियों तक पहुंचाने के बाद वहां हड़कंप मच गया मौके पर पहुंचते ही राहत कार्य जारी कर दी गई
जानकारी मिलते ही समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ अधिकारी बिपिन सिंह एसपी अभिषेक वर्मा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे रेस्क्यू के लिए मशीन मंगाई गई रात होने के कारण वहां पर अंधेरा हो चुका इसलिए लाइट की व्यवस्था की गई लगभग 8:00 बजे राहत कार्य शुरू की गई
वहां पर खदान में कार्य कर कर रहे मजदूर जिसका नाम छोटू यादव निवासी कर्मसार के द्वारा बताया गया कि हमारे दो भाई संतोष और इंद्रजीत भी दब गए हैं वही छोटू ने बताया कि खदान कार्य के दौरान कुल 9 कंप्रेसर लगे थे प्रत्येक कंप्रेसर पर दो मजदूर कार्य कर रहे थे हादसे के वक्त दो श्रमिक दूर हट गए ऐसे में कुल 16 मजदूरो की दबाने की आशंका जाहिर की
डीएमबीएन सिंह द्वारा जानकारी दी गई की दो मजदूरों की मौत की सूचना मिल रही है
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के कृष्ण माइनिंग स्टोर की खदान में शनिवार को शाम लगभग 4:00 बजे 9 कंप्रेसर मजदूरों को मजदूर काम कर रहे थे इसी बीच ड्रिलिंग के दौरान 150 फीट से अधिक ऊंचाई का पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूट कर गिर जाने के वजह से यह हादसा हुआ।
आज सीएम का कार्यक्रम चोपन रेलवे ग्राउंड में जनसभा थी इस वजह से खनन पर रोक लगी हुई थी इसके बावजूद भी खदान में काम जारी था अधिकारियों ने जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की बात कही है।