
विंध्याचल से 15 वर्षीय किशोर तीन दिन से लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*मीरजापुर विंध्याचल*
थाना विंध्याचल क्षेत्र के ग्राम तुलसी की तलिया निवासी 15 वर्षीय प्रदीप उर्फ नन्हू यादव पुत्र झूरी यादव तीन दिन पहले सुबह करीब 5 बजे से लापता है। परिजनों के अनुसार, नाबालिग लड़का बिना बताए कभी घर से कहीं नहीं जाता था।
पीड़ित परिवार ने गांव के ही निवासी राजेश यादव, मनोज यादव समेत कई लोगों पर शक जताया है। परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इस संबंध में परिवार ने थाना विंध्याचल में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विंध्याचल अजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम हर पहलू की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ के साथ-साथ संभावित स्थानों पर तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकता है।
*थाना विंध्याचल पुलिस की अपील*
थाना विंध्याचल पुलिस ने आम जन से अपील की है कि यदि किसी को 15 वर्षीय प्रदीप उर्फ नन्हू यादव कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना प्रभारी विंध्याचल को मोबाइल नंबर *9454404016* पर सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।