• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ओमान के तट पर तेल टैंकर पलटा, चालक दल के 16 सदस्यों में से 13 भारतीय लापता

ओमान के तट पर तेल टैंकर पलटा, चालक दल के 16 सदस्यों में से 13 भारतीय लापता


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

ओमान में तट पर एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां एक तेल टैंकर के पलट जाने से 13 भारतीयों सहित 16 लोगों का चालक दल लापता हो गया। अभी तक किसी का भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।जहाज में चालक दल के तीन श्रीलंकाई सदस्य भी शामिल थें। हालांकि सभी को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। समुद्री सुरक्षा केंद्र (एमएससी) सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि कोमोरोस के झंडे वाला तेल टैंकर डुक्म के बंदरगाह के पास रास मद्रका के कुछ मील की दूरी पर दक्षिण पूर्व में पलट गया। इस जहाज की पहचान प्रेस्टीज फाल्कन के रूप में की गई है। डुक्म के इंडस्ट्रियल एरिया में यहां एक प्रमुख तेल रिफाइनरी भी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .