• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनसुनवाई पोर्टल IGRS के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के शत प्रतिशत समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु बैठक कर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में आईजीआरएस सेल सहित जनपद के सभी थानों पर आईजीआरएस पटल पर नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की गोष्ठी की गयी । बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त विभिन्न शिकायतों/प्रकरणों की अद्यतन स्थिति, उनके निस्तारण की प्रगति, असंतुष्ट फीडबैक एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है । आईजीआरएस पोर्टल जनसुनवाई का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इसकी प्रभावी कार्यप्रणाली से जनता का पुलिस प्रशासन में विश्वास बढ़ेगा । बैठक में आईजीआरएस सेल प्रभारी नीरज कुमार पाठक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .