
खेत में उगे मशरूम की सब्जी खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के रैकरी और राजगढ़ गांव में खेत में उगे मशरूम खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त से हालत गंभीर होने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया है।: खेत में उगे मशरूम की सब्जी खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार
राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के रैकरी और राजगढ़ गांव में खेत में उगे मशरूम खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त से हालत गंभीर होने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के रैकरी गांव निवासी दुआसी अपने खेत में उगा मशरूम तोड़कर घर ले आई थी। रात में मशरूम की सब्जी बनाई गई और पूरे परिवार ने उसका सेवन किया। देर रात बारी-बारी से सभी लोग बीमार होने लगे। दुआसी (38), पूर्णिमा (6), बाबी (16), ज्योति (10) और बिमला (18) को उल्टी दस्त होने लगी। हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। आकस्मिक ड्यूटी में तैनात डाॅ. अजीत केसरवानी ने बताया कि सभी मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज किया जा रहा है।