• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मीरजापुर,गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर,गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

   चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

      8382048247

 

थाना लालगंज पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तारथाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 21.06.2025 को वादी तुलसी दास पुत्र स्व0 मुन्नीलाल निवासी बामी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों (पट्टीदारों) के विरूद्ध वादी के भाई के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने तथा इलाज के दौरान मृत्यु होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज मु0अ0सं0-239/2025 धारा 105,352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष लालगंज को अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत मुकदमें में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम मेंदिनांकः22.06.2025 को उप-निरीक्षक विजय कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से नामजद 02 अभियुक्त 1. बिन्नू उर्फ प्रदीप पुत्र बद्री व 2. गंगोली पुत्र बद्री निवासीगण ग्राम बामी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*2. थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 422 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तारसोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 22.06.2025 को उपनिरीक्षक मोती सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत देवरी मोड़ के पास से एक नफर अभियुक्त लल्ले उर्फ लालबहादुर यादव पुत्र स्व0 विश्वनाथ यादव निवासी महडौरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 422 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-204/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*3. थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 15 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तारसोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः22.06.2025 को उप-निरीक्षक गणेश पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्र से अभियुक्त लालचन्द पुत्र सहतू निवासी नौगांव थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को 15 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-202/2025 अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।

*4. थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः22.06.2025 को उप निरीक्षक श्याम लाल मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी लालमन पुत्र परषोत्म निवासी बहुआर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।थाना लालगंज पुलिस द्वारा उ.प्र.गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार -*

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-240/2025 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण एक्ट के अभियोग में बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांकः 22.06.2025 को थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त रामधनी यादव पुत्र स्व0 जगरनाथ यादव निवासी केसरीपुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*6.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 19 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*

थाना पड़री-02

थाना चुनार-02

थाना अदलहाट-05

थाना जमालपुर-01

थाना हलिया-02

थाना ड्रमण्डगंज-01

थाना राजगढ़-04

थाना अहरौरा-02


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .