
थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा 07.058 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 25.05.2026 को उप-निरीक्षक सुरेश सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम नदिहार स्थित किसान इण्टर कालेज मोड़ के पास से 01 अभियुक्त मानसमणी जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद जायसवाल निवासी कुन्दन का पुरवा थाना मऊगंज जनपद मऊगंज मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पिठ्ठू बैंग में रखे 07.058 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-84/2026 धारा 8/20(b)(ii) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।