• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र में पेड़ से लटका मिला 35 वर्षीय महिला का शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच

सोनभद्र में पेड़ से लटका मिला 35 वर्षीय महिला का शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

मायके में रह रही थी महिला, पति दिल्ली में रहता है; दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कटलहिया गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पाल दरी के पास अरविंद बाबा आश्रम के नजदीक एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 2:35 बजे महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटनास्थल सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सूचना पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस के साथ सुकृत चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह और उपनिरीक्षक रामासरे यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट एवं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए जांच-पड़ताल की।

मृतका की पहचान बबिता वैगा (35) पत्नी बलिराम, निवासी कटलहिया, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बबिता पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें पांच वर्षीय बेटी हिमांशी और करीब डेढ़ वर्ष का बेटा गौरव शामिल हैं। मृतका के पति बलिराम दिल्ली में रहते हैं।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .