• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र के नागेंद्र कुमार ने बढ़ाया जिले का मान, आईआईएम शिलांग में बने सहायक प्रोफेसर

सोनभद्र के नागेंद्र कुमार ने बढ़ाया जिले का मान, आईआईएम शिलांग में बने सहायक प्रोफेसर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

बुटवेढ़वा गांव से आईआईएम शिलांग तक का सफर, उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर

सोनभद्र। जनपद के विंढमगंज क्षेत्र के बुटवेढ़वा गांव निवासी नागेंद्र कुमार ने अपनी उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) शिलांग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। नागेंद्र कुमार ने 16 अक्टूबर 2026 को संस्थान के संचालन एवं मात्रात्मक तकनीक विभाग में अपना पदभार संभाला।

नागेंद्र कुमार की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित बुटवेढ़वा गांव और पूरे विंढमगंज क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनकी इस कामयाबी से परिवार का गौरव बढ़ा है और क्षेत्रवासियों में भी उत्साह का माहौल है।

बेटे की इस सफलता पर उनके पिता विष्णुधारी लाल यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की। वहीं, नागेंद्र कुमार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय ईश्वर की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने इन सभी के सहयोग और प्रेरणा को अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .