• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में सोमवार रात पारिवारिक विवाद के बाद एक 22 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया।

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में सोमवार रात पारिवारिक विवाद के बाद एक 22 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर लेकर पहुंचे। समय पर उपचार मिलने से उसकी हालत में सुधार हुआ और बुधवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार, किरबिल गांव निवासी राजकुमारी (22) पत्नी संतोष कुमार ने सोमवार रात पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक पी लिया। रात करीब 11 बजे तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी वाहन से सीएचसी म्योरपुर लेकर पहुंचे।

अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. मयंक आदर्श ने विवाहिता को भर्ती कर उपचार शुरू किया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया गया। उपचार के दौरान उसकी हालत में लगातार सुधार हुआ। बुधवार सुबह स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी।

घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है, हालांकि विवाद के वास्तविक कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .