• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
समोसा नहीं खिलाने से नाराज विवाहिता ने सिंदूर घोलकर पीया, अस्पताल में भर्ती 

समोसा नहीं खिलाने से नाराज विवाहिता ने सिंदूर घोलकर पीया, अस्पताल में भर्ती 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

म्योरपुर। रासपहरी गांव में मंगलवार को समोसा नहीं खिलाने से नाराज एक 18 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर सिंदूर घोलकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, रासपहरी निवासी दूबे सिंह मंगलवार को अपनी पत्नी अनिता के साथ आश्रम मोड़ स्थित साप्ताहिक बाजार गए थे। बताया गया कि बाजार में अनिता ने पति से समोसा खिलाने के लिए कहा, लेकिन पति ने समोसा खिलाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गई।

परिजनों के मुताबिक, बाजार से घर लौटने के बाद अनिता ने कथित तौर पर सिंदूर घोलकर पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे सीएचसी म्योरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .