• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में पंजीकरण से छूटे हुए प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित कराने हेतु बूथों पर आयोजित किया गया कैम्प

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में पंजीकरण से छूटे हुए प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित कराने हेतु बूथों पर आयोजित किया गया कैम्प


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
*जिलाधिकारी ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर किया निरीक्षण*

मीरजापुर

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में पंजीकरण सें छूटे हुए प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के लिए आज जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार के मार्ग निर्देशन में जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। सभी बूथों पर पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक समस्त बूथ लेबल अधिकारी अपने सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर विगत दिनों प्रकाशित अन्तिम निर्वाचक नामावलियों एवं उसके पश्चात समस्त पूरक सूचियों तथा पर्याप्त मात्रा में फार्म-6 व अन्य प्रपत्र के साथ उपस्थित रहें। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार तहसील मड़िहान के अन्तर्गत ग्राम कुबरी के प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित कैम्प/मतदेय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में पात्र युवाओं/नागरिकों को शामिल करने त्रुटियों में सुधार तथा पुरीक्षण कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने का सम्बन्धित बूथ लेबल अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वेक्षण के दौरान ऐसे पात्र नागरिकों को चिन्हित किया जाए जिनका नाम कतिपय कारणों से मतदाता सूची में अभी तक शामिल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, अपात्र प्रविष्टयों को नियमानुसार विलोपन तथा विवरणों में संशोधन की कार्यवाही निर्धारित प्रक्रियाओं/नियमों के अनुसार ही सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची शुद्ध, पारदर्शी हो ताकि प्रत्येक नागरिक की लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करना प्रशासन का उद्देश्य है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .