• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण एवं विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस-वे हेतु क्रय कमेटी की बैठक में किसानों को चार गुना मुआवजा देने का निर्णय

विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण एवं विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस-वे हेतु क्रय कमेटी की बैठक में किसानों को चार गुना मुआवजा देने का निर्णय


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

विन्ध्य एक्सप्रेस वे एवं विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस-वे निर्माण हेतु जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना से प्रभावित तहसील चुनार अन्तर्गत शेष ग्रामों क्रमशः मड़फा, धौहा, सरिया व जंगल महाल तथा विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस-वे परियोजना से प्रभावित शेष 02 ग्रामों क्रमशः अगरसण्ड व रींवा व तहसील सदर के विंध्य एक्सप्रेस वे से प्रभावित शेष 04 ग्राम क्रमशः बेलवन, अनुरुद्ध पुर पूरब पट्टी, मवैया व हिनौती की गठित क्रय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शेष ग्रामों के काश्तकारों को दर/सर्किल दर के बारे में अवगत कराया गया। जिसमें सर्किल दर का ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना एवं शहरी क्षेत्र में दो गुना भूमि की प्रकृति के अनुसार मुआवजा दिये जाने व संरचना/भवनों का मूल्यांकन वर्तमान दर पर दिये जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि०/रा० विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .