• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विंध्याचल: पूरे अटल चौक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल, फोटो खिंचवाकर रफूचक्कर हुए सफाईकर्मी

विंध्याचल: पूरे अटल चौक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल, फोटो खिंचवाकर रफूचक्कर हुए सफाईकर्मी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*होटल संदीप से एक्सिस बैंक हाईवे तक पसरा कूड़ा; आज शाम 4:30 बजे की तस्वीरों ने खोली पोल, बार-बार शिकायत के बाद भी ADO पंचायत मौन*

विंध्याचल (मीरजापुर): *पंचायती राज विभाग की घोर लापरवाही* के चलते विंध्याचल के पूरे अटल चौक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। मीडिया में मामला उठने के बाद सफाईकर्मियों ने केवल औपचारिकता निभाई—मंदिर मार्ग पर हल्का झाड़ू लगाकर फोटो खिंचवाई, कोरम पूरा किया और मौके से गायब हो गए। आज शाम 4:30 बजे खींची गई तस्वीरों ने विभाग की इस कागजी सफाई की पोल खोलकर रख दी है।

धरातल पर स्थिति यह है कि होटल संदीप इंटरनेशनल से लेकर एक्सिस बैंक तक हाईवे किनारे और अटल चौक से देवरहा बाबा मार्ग तक जगह-जगह कूड़े-कचरे का भीषण अंबार लगा हुआ है। कई-कई दिनों तक झाड़ू न लगने के कारण पूरे क्षेत्र में भारी दुर्गंध फैली है, जिससे स्थानीय व्यापारी और मां विंध्यवासिनी के दर्शन को आ रहे श्रद्धालु बेहद परेशान हैं।

ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस बदहाली को लेकर कई बार एडीओ (ADO) पंचायत से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कर्मचारियों की मनमानी और विभागीय अनदेखी को लेकर स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से लापरवाह कर्मचारियों और जिम्मेदार अफसरों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .