• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
म्योरपुर में अनियंत्रित बाइक गिरने से दो युवक गंभीर घायल, एक जिला अस्पताल रेफर 

म्योरपुर में अनियंत्रित बाइक गिरने से दो युवक गंभीर घायल, एक जिला अस्पताल रेफर 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर किरबिल-नधीरा जंगल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अथवा अनियंत्रित होने के कारण उनकी बाइक सड़क पर गिर गई। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार बलियरी गांव निवासी विकास कुमार (18 वर्ष) और विमलेश कुमार (27 वर्ष) किसी कार्य से नधीरा गांव गए थे। बताया जा रहा है कि नधीरा क्षेत्र में बलियरी गांव के ही एक चालक का ट्रेलर खराब हो गया था, जिससे मिलने के लिए दोनों युवक वहां पहुंचे थे।

सोमवार रात करीब 10:30 बजे दोनों युवक बाइक से वापस अपने गांव बलियरी लौट रहे थे। इसी दौरान किरबिल-नधीरा जंगल के समीप बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान एक युवक की हालत अधिक गंभीर पाए जाने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .