• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में 16 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का आरोप, 35 वर्षीय ऑटो चालक हिरासत में

मिर्जापुर में 16 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का आरोप, 35 वर्षीय ऑटो चालक हिरासत में


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

विजयदशमी का मेला देखकर लौट रही किशोरी को घर छोड़ने का झांसा देकर ऑटो में बैठाया, गांव से तीन किलोमीटर दूर ले जाने का आरोप

मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विजयदशमी का मेला देखकर घर लौट रही किशोरी को गांव के ही 35 वर्षीय ऑटो चालक ने घर छोड़ने का भरोसा देकर अपने ऑटो में बैठा लिया। इसके बाद वह उसे गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर ले गया, जहां उसके साथ छेड़खानी की गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, किशोरी मंगलवार को विजयदशमी का मेला देखने गई थी। मेला देखकर लौटते समय गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे घर छोड़ने की बात कही। उसकी बातों पर भरोसा कर किशोरी ऑटो में बैठ गई। आरोप है कि घर छोड़ने के बजाय चालक उसे गांव से दूर ले गया और वहां उसके साथ छेड़खानी की।

घटना के बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची और अपनी बहन को आपबीती बताई। बहन ने इसकी जानकारी माता-पिता को दी। इसके बाद परिजनों ने बुधवार रात करीब आठ बजे पीआरवी-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .