
मिर्जापुर में स्थायी लोक अदालत में दो पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर तक करें आवेदन
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सेवानिवृत्त न्यायालय कर्मियों को मिलेगा मौका, ₹9,000 प्रतिमाह निर्धारित मानदेय
मीरजापुर, 9 अक्टूबर।** जनपद मीरजापुर की स्थायी लोक अदालत में पेशकार और आशुलिपिक हिंदी ग्रेड-2 के एक-एक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वितीय सचिव आनंद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के 5 अक्टूबर 2026 के पत्र के अनुपालन में यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई हैउन्होंने बताया कि दोनों पदों पर जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट न्यायालय से सेवानिवृत्त ऐसे कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक 65 वर्ष से कम हो। चयनित अभ्यर्थियों को ₹9,000 प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति अधिकतम दो वर्ष के अनुबंध पर की जाएगी।
पेशकार और आशुलिपिक हिंदी ग्रेड-2 के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में कंप्यूटर का ज्ञान रखने वालों को वरीयता दी जाएगी।