News

मिर्जापुर में पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन थानों के प्रभारी बदले
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। इस दौरान तीन थानों के प्रभारी निरीक्षकों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।
सीएमएस सेल के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी को मड़िहान थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं अजय सेठ को चुनार थाने की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा का सोनभद्र जनपद में स्थानांतरण होने के बाद उनकी जगह चिल्ह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय को देहात कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :