• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर नटवा क्षेत्र बसई में हादसा, दो बाइक सवार घायल

मिर्जापुर नटवा क्षेत्र बसई में हादसा, दो बाइक सवार घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। नटवा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बसई में साइकिल सवार महिला को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

इस दुर्घटना की सूचना सूर्या प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, बड़ी बसही मीरजापुर की सहायिका प्रियंका सिंह द्वारा 112 एवं एंबुलेंस को दी गई।

 

सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल ले गई।

 

घायल दोनों व्यक्ति मध्य प्रदेश के चितरंगी के बताए जा रहे हैं, जो प्रयागराज जा रहे थे। बाइक को नटवा पुलिस चौकी में खड़ी करा दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .