• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर जाने की बात कहकर घर से निकला 20 वर्षीय पंकज 14 दिन से लापता, मोबाइल भी बंद; परिजन परेशान 

मिर्जापुर जाने की बात कहकर घर से निकला 20 वर्षीय पंकज 14 दिन से लापता, मोबाइल भी बंद; परिजन परेशान 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

भाई ने डीसीपी यमुनानगर से लगाई गुहार, मोबाइल की आखिरी लोकेशन पता लगाने और तलाश तेज करने की मांग

प्रयागराज। मिर्जापुर जाने की बात कहकर बाइक से घर से निकला 20 वर्षीय युवक पंकज कुशवाहा पिछले 14 दिनों से लापता है। दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं। सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि घर से निकलने के दिन से ही पंकज का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बेटे का पता नहीं चलने से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के खास मांडा निवासी रामदेव कुशवाहा का 20 वर्षीय बेटा पंकज कुशवाहा बीते 28 अक्टूबर की सुबह बाइक से घर से निकला था। उसने परिजनों को बताया था कि वह मिर्जापुर जा रहा है और शाम तक वापस लौट आएगा। परिवार के लोगों को भी यही उम्मीद थी कि वह रोज की तरह शाम तक घर पहुंच जाएगा, लेकिन देर रात तक जब पंकज वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। परिवार के सदस्यों ने पहले उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .