• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: चुनार से लापता चार युवतियों के मुंबई जाने की CCTV फुटेज से पुष्टि, ट्रेन संख्या 12142 से किया सफर

मिर्जापुर: चुनार से लापता चार युवतियों के मुंबई जाने की CCTV फुटेज से पुष्टि, ट्रेन संख्या 12142 से किया सफर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। चुनार थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर माफी से चार युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। चारों युवतियां 10 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे चुनार बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस घर नहीं लौटीं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।

 

लापता युवतियों की पहचान अशिखा (18), प्रतिमा (18), शबनम (18) और संजना (20) के रूप में हुई है। चारों जलालपुर माफी गांव की निवासी हैं।

 

इस मामले में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। चारों युवतियों के मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंचने और वहां से ट्रेन संख्या 12142 पकड़कर मुंबई जाने की पुष्टि स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज से हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, इस संबंध में 11 नवंबर को सुबह 8:08 बजे रपट संख्या 21 के तहत गुमशुदगी दर्ज की गई है। क्षेत्राधिकारी चुनार ने भी CCTV फुटेज के आधार पर चारों युवतियों के मुंबई जाने की जानकारी दी है।

 

फिलहाल चारों युवतियों के मुंबई जाने की पुष्टि के बाद उनके संबंध में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .