News

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
इस अभियान के तहत आगामी 17 अक्टूबर (शनिवार) एवं 24 अक्टूबर (शनिवार) को प्रत्येक बूथ पर मतदाता सहायता हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील है कि विशेष कैम्प में आकर मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य कर लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन अवश्य करें।
लोकतंत्र में सभी की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :