• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ब्याज माफी योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में 02 नवम्बर को होगी बैठक

ब्याज माफी योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में 02 नवम्बर को होगी बैठक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

*31 दिसंबर 2025 तक के बकायों पर ब्याज एवं अर्थदण्ड माफी की योजना लागू।*

 

*मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी बैठक।*

 

उपायुक्त (प्रशासन), राज्य कर, सोनभद्र द्वारा अवगत कराया गया कि शासनादेश के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा ब्याज माफी योजना-2026 लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश व्यापार कर अधिनियम-1948, केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम-1956, उत्तर प्रदेश आमोद एवं पणकर अधिनियम-1979 एवं तदधीन निर्मित नियमावली, मनोरंजन कर, उत्तर प्रदेश व्यापार कर अधिनियम-1995, उत्तर प्रदेश केबल टेलीविजन नेटवर्क नियमावली-1997, उत्तर प्रदेश प्रवेश कर अधिनियम-2007 एवं उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर अधिनियम-2008 के अंतर्गत दिनांक 31 दिसम्बर, 2025 तक सृजित बकायों पर देय ब्याज एवं अर्थदण्ड माफ किए जाने का प्रावधान किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी ब्याज माफी योजना-2026 के संबंध में जनपद में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श हेतु जिलाधिकारी, सोनभद्र की अध्यक्षता में दिनांक 02 नवम्बर, 2026 (सोमवार) को अपराह्न 01:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र में बैठक आहूत की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .