
बिरोही-सीताकुंड रेलवे लाइन की जमीन पर अवैध कब्जा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
*मिर्जापुर। बिरोही रेलवे स्टेशन से सीताकुंड पहाड़ी तक बंगाल स्टोन कंपनी की प्राइवेट साइडिंग रेल लाइन बिछी हुई थी। इस लाइन से पहाड़ी गिट्टी ढुलाई होती थी। कंपनी बंद होने के बाद रेलवे ने लाइन को डिस्मेंटल कर दिया।*
*आज भी मौके पर मिट्टी का लंबा टीला और मोटे पत्थरों से बनी पुलिया मौजूद है। यह टीला और पुलिया रेलवे की निशानी है।*
*बताया जा रहा है कि बस्ती के पास इसी टीले पर कुछ लोगों ने कब्जा कर पक्के मकानों का निर्माण कर लिया है और नया निर्माण जारी है।*
*रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण पर रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 147 और 173 तथा रेलवे संपत्ति अधिनियम 1966 की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज होता है। इसमें 5 साल तक की सजा का प्रावधान है। लोक परिसर अधिनियम 1971 के तहत रेलवे बिना कोर्ट के अतिक्रमण हटा सकती है।*
*ग्रामीणों ने DRM प्रयागराज से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।*