• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खातों में हस्तांतरित की किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खातों में हस्तांतरित की किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
*सोनभद्र में एलईडी टीवी एवं मोबाइल के माध्यम से किसानों ने देखा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सजीव प्रसारण*

*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त से जनपद के 1,68,645 किसान लाभान्वित*

उप कृषि निदेशक, जनपद सोनभद्र श्री राज कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के अंतर्गत देश के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,680 करोड़ से अधिक की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर जनपद सोनभद्र में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से जनपद, विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कृषकों के मध्य एलईडी टीवी, कंप्यूटर एवं मोबाइल के माध्यम से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। जनपद सोनभद्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल 1,68,645 किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर कार्यालय उप कृषि निदेशक, सभाकक्ष, मंगुराही, सोनभद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ उप कृषि निदेशक द्वारा माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ किया गया। इसके उपरान्त माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषकों को दिखाया गया।

उप कृषि निदेशक श्री राज कुमार एवं जिला कृषि अधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार द्वारा कृषकों को कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कृषकों को योजनाओं की पात्रता, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल जी द्वारा शासन की ओर से किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कृषकों से अपील की गई कि वे कृषि विभाग की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त कर अपनी कृषि एवं आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएं।

कार्यक्रम में श्री भूपेन्द्र कुमार सिंह, लेखाकार; श्री शुभम सिंह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, ग्रुप-ए; श्री धर्मेन्द्र कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, ग्रुप-ए; श्री मंदीप कुमार, प्रधान सहायक; श्री संतोष कुमार, अवर अभियंता; श्री शिव कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, ग्रुप-बी; श्री संजय सिंह, प्राविधिक सहायक, ग्रुप-सी सहित अन्य विभागीय कर्मचारी एवं कृषकगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .