
प्रदेश सरकार की ओर से सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद मिर्जापुर भावां-देवपुरा मार्ग की स्थिति में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
स्थानीय लोगों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने का आग्रह किया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ विद्यार्थियों के भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। सड़क की खराब स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग
स्थानीय छात्राओं खुशबू और अनामिका समेत ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई तो वे संबंधित अधिकारियों के समक्ष सामूहिक रूप से अपनी समस्या उठाने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों की मांग है कि विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर मौके पर काम कराए, ताकि राहगीरों और छात्र-छात्राओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।