• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) की तैयारियों के दृष्टिगत 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर में शारीरिक दक्षता परीक्षण स्थल एवं ग्राउंड का भ्रमण व स्थलीय निरीक्षण किया गया

पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) की तैयारियों के दृष्टिगत 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर में शारीरिक दक्षता परीक्षण स्थल एवं ग्राउंड का भ्रमण व स्थलीय निरीक्षण किया गया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
*ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*

मीरजापुर

पुलिस उपमहानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत दिनांक 03.10.2026 से 08.10.2026 तक आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत शारीरिक दक्षता परीक्षण स्थल एवं ग्राउंड का भ्रमण व स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा परीक्षण स्थल पर अभ्यर्थियों के आवागमन, प्रवेश एवं निकास, शारीरिक दक्षता परीक्षण की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि दक्षता परीक्षण के दौरान पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा शारीरिक दक्षता परीक्षण को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .