News

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0देहात पुलिस द्वारा कुल 50 आबकारी अधिनियम के मुकदमों से सम्बन्धित 679 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार कार्यवाही करते हुए किया गया विनष्टीकरण
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा माल निस्तारण के संबंध में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए है । उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांकः 26.10.2026 को थाना को0देहात परिसर में थाना स्थानीय पर वर्ष 2024-2025 के बीच पंजीकृत आबकारी अधिनियम से सम्बंधित पंजीकृत कुल 50 मुकदमों में बरामद 679 लीटर अवैध शराब को मा0न्यायालय द्वारा विनष्टीकरण का आदेश दिए जाने के उपरान्त नगीना सिंह-नायब तहसीलदार सदर, जटाशंकर मिश्रा-क्षेत्राधिकारी सदर, राजेश-आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम मीरजापुर व अमित मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की गठित टीम की उपस्थिति में उपरोक्त अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया ।
.
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :