
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माल मुकदमाती निस्तारण हेतु जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर एनडीपीएस एक्ट कुल 20 मुकदमों से सम्बन्धित गांजा/हेरोइन का ड्रग डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए किया गया विनष्टीकरण
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माल मुकदमाती निस्तारण हेतु जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांकः28.01.2025 को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) की उपस्थिति में मादक पदार्थों के कुल 20 अभियोगों से संबंधित माल अनुमानित कीमत करीब 43 लाख 30 हजार 540 रु का निस्तारण/विनिष्टीकरण कराया गया । जनपद के थाना कटरा के 15, थाना चील्ह के 2 एवं थाना पड़री के 3 कुल 20 अभियोगों से सम्बंधित कुल 5.800 किग्रा गांजा, 0.202 किग्रा हीरोइन व 0.108 किग्रा डायजापाम का कराया गया विनष्टीकरण । विनष्टीकरण/निस्तारण मानक के अनुसार जनपद प्रयागराज के थाना हण्डिया क्षेत्र अन्तर्गत धानूपुर में स्थित “संगम मेडिसर्व प्राइवेट लिमिटेड” के इन्सिनेटर के माध्यम से कराया गया ।